Monday 13 April 2020

नेत्रदान , Eye Donation

आज अपनी बात एक छोटी सी कहानी से शुरू करती हूँ
एक 20 वर्ष का युवक पिताजी के साथ रेलगाड़ी मे सफर कर रहा था । जब रास्ते मे पहाड़, नदी, हरे वन, लहलहराती फसलें आदि देखता तो पिता को कहता देखो कितना सुंदर दृश्य है। पिता उसके बारे मे बताते, वह ताली बजा कर खुश होता। साथ मे बैठे सहयात्रियों ने उस पिता से कहा शोर बन्द करें। उस पिता ने कहा इसे कैसे मना करुं। यह अन्धा था दो दिन पूर्व ही इसे नेत्र मिले हैं तो इसे असीम प्रसन्नता हो रही है। यह सुनकर सहयात्रियों ने क्षमा मांगी।एक पुत्र देख पाया क्योंकि किसी ने मृत्योपरांत अपनी आँखें दान कर दी,जोकि पूरे शरीर के साथ एक मुट्ठी राख में बदलने वाली थी ।
यह दुनियां बहुत खूबसूरत है. हमारे आसपास की हर वस्तु में एक अलग ही सुंदरता छिपी होती है जिसे देखने के लिए एक अलग नजर की जरुरत होती है| दुनियां में हर चीज का नजारा लेने के लिए हमारे पास आंखों का ही सहारा होता है. लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि बिन आंखों के यह दुनियां कैसी होगी?

थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर देखें दुनियां कैसी लगती है| आंखों के बिना तो सही से चला भी नहीं जा सकता लेकिन कुछ अभागों की दुनियां में परमात्मा ने ही अंधेरा लिखा होता है जिन्हें आंखें नसीब नहीं होतीं| कई बच्चे इस दुनियां में बिना आंखों के ही आते हैं तो कुछ हादसों में आंखें गंवा बैठते हैं|

नेत्रदान :-- 

                  भारत मे करीब 1.25 करोड लोग दॄष्टिहीन है, जिसमे से करीब 30 लाख व्यक्ति नेत्ररोपण द्वारा दॄष्टि पा सकते हैं। सारे दॄष्टिहीन नेत्ररोपण द्वारा दॄष्टि नहीं पा सकते क्योंकि इसके लिये पुतलियों के अलावा नेत्र सबंधित तंतुओं का स्वस्थ होना जरुरी है। पुतलियां तभी किसी दॄष्टिहीन को लगायी जा सकती है जबकि कोई इन्हे दान में दे। देश की इतनी अधिक जनसंख्या को देखते हुए 30 लाख नेत्रदान हो पाना आसान लगता है परन्तु ऎसा नही है।
प्रति वर्ष 80 लाख मॄतको में सिर्फ़ 15 हज़ार ही नेत्रदान हो पाते हैं।  इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मिन्दा करने वाला तथ्य यह है कि बडी मात्रा में दान किये हुए नेत्र श्रीलंका से आते है। यह छोटासा देश, न सिर्फ़ हमें बल्कि अन्य देशों को भी दान में मिले नेत्र प्रदान करता है।

कौन कर सकता है नेत्रदान :--
1. नेत्रदान के लिये उम्र एवं धर्म का कोई बन्धन नही हैं। चश्मा पहननेवाले या जिनका मोतीयाबिंद का आपरेशन हो चुका हो ,मधुमेह, दमा,ह्रदय रोग से पीड़ित व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकते हैं।
2. केवल वही व्यक्ति जो एड्स,ब्लड कैंसर,पीलिया एवं रेबीज जैसी संक्रामक बिमारियों से पीड़ित या पुतलियों संबधीं रोगो से पीडित हो वह नेत्रदान नही कर सकते।
3. किसी दुर्घटना में यदि पुतलियां ठीक हो तो मुंबई जैसे शहर में कारोनर या पुलिस की अनुमति से नेत्रदान  किया जा सकता है।
4. नेत्रदान मॄत्यु के बाद 3 या 4 घंटे के अन्दर होना चाहिए। असाधारण परिस्थिति में 6 घंटे तक नेत्रदान हो सकता है।
आइये हम न सिर्फ़ नेत्रदान करें बल्कि उसका प्रचार भी करें और दुसरों को नेत्रदान के लिये प्रेरित करें।


समाज में फैली कुछ भ्रांतियाँ  :--
1.लोगों का ऐसा मानना है कि भगवान ने जब पूरा शरीर देकर भेजा है तो हम इसे अधूरा वापिस कैसे ले जायेंगे 2.अगर हमने मृत्योपरांत आँखें निकलवा कर किसी को दे दी तो , हम भी अगले जन्म में अँधे पैदा होंगें ।

बन्धुओं आप भी मृत्योपरांत अपनी आंखों का दान कर किसी सूरदास के जीवन मे खुशियों की बौछार कर दें। धन्यवाद।

सरिता भाटिया 

Sunday 10 December 2017

संकल्प दिवस


समाजसेवी संस्था यश सेवा समिति द्वारा दधीचि देह दान समिति और गूँज के शिविर का आयोजन वाणी विहार उत्तम नगर के भाटिया कॉलेज में 9 दिसम्बर ,2017 को किया गया। 
इस मौके पर यश सेवा समिति के 51 सदस्यों ने श्री यशपाल भाटिया जी की स्मृति में नेत्रदान, देहदान, अंगदान का संकल्प लेकर 9 दिसम्बर को "संकल्प दिवस" के रूप में मनाया। श्री रामधन नांगरु जी के मार्गदर्शन में सबने संकल्प लिया।
 इसी के साथ यश सेवा समिति ने "एक कपड़ा ,एक जिंदगी" के तहत हजारों गर्म,ठंडे कपड़े ,जूते बाढ़ पीड़ितों के लिए गूँज संस्था को प्रदान किये ।संस्था द्वारा कपड़ो के अलावा सैंकड़ो जोड़ी जूते -चप्पले , स्टेशनरी सामान ,घरेलू सामान भी प्रदान किया गया। इस कार्य में उत्तमनगर और आसपास के क्षेत्रो के सैंकड़ो निवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गूँज संस्था के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर कॉलोनीवासियों को संबोधित किया और उन्हें समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए कुछ ठोस करने को प्रेरित किया। गूँज की ओर से रीसाइकल्ड सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
श्री इंद्रनाथ भाटिया जी, मुनीश दहिया, ज्योति अहलावत,लीना, अभिषेक ,दीपक चड्डा, विपिन, जितेंद्र ढींगरा ने पूर्णतया सहयोग देकर इसे सफल बनाया।संस्था की अध्यक्ष सरिता भाटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
                                                   ...9 दिसम्बर,2017.
कुछ झलकियाँ .... 



















 

Subscribe to our Newsletter

Contact US

Email us: yashsewasamiti@gmail.com

Our Team Memebers